उत्तराखंड

उत्तराखंड : जोशीमठ के पास बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूटा, ऋषिंगगा नदी का जलस्तर बढ़ा  

ग्लेशियर टूटने की घटना का गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत लिया संज्ञान, मदद का दिया आश्वासन

नई दिल्ली।  उत्तराखंड में चीन की सीमा से लगते जोशीमठ के पास शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई। ग्लेशियर के टूटने का कारण भारी बर्फबारी बताई जा रही है। इस घटना पर बॉर्डर रोड टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के जोशीमठ के नजदीक एक ग्लेशियर फट गया।  NDRF की सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने के बाद से रैणी में ऋषिंगगा नदी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।

मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की घटना का गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत संज्ञान लिया है और मदद का आश्वासन दिया है तथा साथ ही आईटीबीपी को  सतर्क रहने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने आज शनिवार की सुबह आपदा ग्रस्त इलाके का मुआयना करने पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।  इस दौरान बताया गया कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में जगह-जगह भारी मात्रा में बर्फ है। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा है। मुख्यमंत्री की सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button