जानिए, 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस ?      

आज विश्व हिंदी दिवस है। विश्व  हिंदी  दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिंदी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया में हिंदी को बढ़ावा देना है।

बता दें कि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था। उसके बाद अब तक मॉरीशस, त्रिनिदाद एंड टुबैगो, यूनाइटेड किंगडम, सूरीनाम, अमेरिका,  दक्षिण अफ्रीका और फिजी में 12 ऐसे सम्मेलन हुए हैं।

उसी दिन को याद करते हुए 10 जनवरी 2006 से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। वहीं, 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।  दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा और देवनागरी को आधिकारिक लिपि के रूप में अपनाया था। भारत में हर सरकारी और निजी संस्थाओ में हिन्दी दिवस का कार्यक्रम किया जाता हैं और दुनिया भर में फैले भारतीय दूतावास इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *