Top Newsलाइफस्टाइल
दो बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले आएएस रविंद्र कुमार को मिला सम्मान, आर्या न्यूज से साझा की सफलता की दास्तां
डीएम को "एवरेस्ट: सपनों की उड़ान "और "सिफर से शिखर तक" के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
![](https://aaryaanews.com/wp-content/uploads/2021/02/vlcsnap-2021-02-27-17h05m43s794.png)
नई दिल्ली। बुलंदशहर में एवरेस्ट मेन के नाम से विख्यात आईएएस ऑफिसर और डीएम रविन्द्र कुमार को लेखन के क्षेत्र में सचिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय’ पुरस्कार किया गया। डीएम को “एवरेस्ट: सपनों की उड़ान “और “सिफर से शिखर तक” के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद डीएम ने आर्या न्यूज़ से कहा, सिफर से शिखर तक और सपनों की उड़ान युवाओं के सपनों को पंख लगाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को नया रास्ता दिखाएगी। दो दो बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले भारत के पहले आईएस अफसर रविन्द्र कुमार हैं।