VIRAL VIDEO

चप्पल लेकर भाग गया सांप… वायरल हुआ वीडियो देखिये आप भी

इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है...

VIRAL NEWS : सांप को देखते ही लोगों को सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी! दरअसल, एक सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में। यह नजारा देखकर तमाम यूजर हक्के-बक्के रह गए। वैसे मां की चप्पल अच्छे-अच्छों को दुरुस्त कर देती है। पर भैया… यह सांप तो स्मार्ट निकाला, तभी तो चप्पल लेकर ही गोली हो गया। बता दें, यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद क्लिप वायरल हो गया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस क्लिप को 34 हजार से अधिक व्यूज और 1700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये बिहार का सांप है सर! यहां के नेता और सांप आने के बाद खाली हाथ नहीं जाते। पर इसके तो हाथ भी नहीं हैं। वहीं अन्य ने लिखा- जूते चुराने की रस्म हो सकती है। इस बारे में आप क्या कहेंगे। कमेंट में लिखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button