Top Newsउत्तर प्रदेश

लखनऊ में सारे रिकार्ड टूटे ,70 प्रतिशत लोगो ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

वैक्सीन लगवाने वालों की शाम तक लाइन लगी रही। यहां 64.30 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर ने टीका लगवाया। कुल 9196 लाभार्थियों को वैक्सीन लगनी थी। इनमें 6481 ने वैक्सीन लगाई। टीकाकरण का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसर काफी उत्साहित दिखे।

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में कोरोना वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को 70.47 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 72.94 फीसदी हेल्थ वर्कर शामिल थे। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।

वैक्सीन लगवाने वालों की शाम तक लाइन लगी रही। यहां 64.30 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर ने टीका लगवाया। कुल 9196 लाभार्थियों को वैक्सीन लगनी थी। इनमें 6481 ने वैक्सीन लगाई। टीकाकरण का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसर काफी उत्साहित दिखे।

लखनऊ के 21 अस्पतालों में 76 बूथ बनाए गए। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बूथ 55 बूथ बनाए गए। पहली बार फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले चरण के छठे चक्र में अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए।

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण हुआ। इनके लिए 21 बूथ बनाए गए। 6571 हेल्थ वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इनमें 4793 हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन लगवाई। अब तक 32256 हेल्थ वर्कर वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं 2625 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया। इनमें 1688 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीन लगवाई। कुल 45 हजार फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button