उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने उड़ाए 4 लाख नकद और 20 तोला सोना

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को अपना निशाना बना दिया। घर में रखी 4 लाख की नकदी और 20 तोले सोने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

बता दें कि सरस्वती लोक में राम गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। राम गुप्ता का बड़ी मंडी में आढ़त का काम है। वह घर से सुबह अपनी दुकान के लिए निकले थे। उनके बाद ही लगभग 12:00 बजे उनके परिवार के लोग डॉक्टर कंचन मलिक के यहां गए 1 घंटे बाद डॉक्टर के यहां से लौटे परिवार ने जब घर के ताले खुले देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर में घुसकर देखा तो सब कुछ खुला पड़ा था उन्होंने इसकी सूचना राम गुप्ता को दी।

राम गुप्ता ने घर आकर देखा तो घर में रखे 4 लाख रूपये नगद और 20 तोले सोने के जेवर गायब थे जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस जांच में जुट गई है।  राम गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में किसी ने भी चोरों को आते जाते नहीं देखा फिलहाल पुलिस परिवार से पूछताछ कर चोरों की तलाश में कांबिंग कर रही है।

रिपोर्ट- शाहिद मंसूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button