Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

अखिलेश, बघेल, शिवपाल, महाना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

अखिलेश, बघेल, शिवपाल, महाना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंहबघेल कर रहे हैं। योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंहयादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फीरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंहयादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा के टिकट से किस्मत आजमा रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय हारथरस की सादाबाद से चुनाव मैदान में हैं। आइपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 866 कंपनियां तैनात हैं। इनमें से बूथों पर 860 कंपनी, स्ट्रांग रूम ड्यूटी के लिए छह कंपनी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस के 5154 इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर, 50597 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को लगाया गया है। इनके साथ 39 कंपनी पीएसी, 49905 होमगार्ड, 1330 पीआरडी जवान व 10425 चौकीदारों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है वहां वीडियो कैमरे की व्यवस्था है। तीसरे चरण के मतदान में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी के लिए 52 सामान्य प्रेक्षक, 16 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 2235 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट और 832 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 3069 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में 15,557 मतदान केंद्रों के 25,794 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जा रहे हैं। आयोग ने 641 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। 129 पिंक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं इनमें सिर्फ महिलाकर्मी ही होंगी। इसके साथ दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर व जगह-जगह वालंटियर की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक व दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित कराई जा चुकी है। इसके जरिए मतदाताओं को मतदेय स्थल व क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button