Uncategorized

अग्निपथ हिंसा : दिन में नहीं चलेगी ट्रेन,बिहार सरकार का बड़ा फैसला ,पढ़िए खबर…

अग्निपथ के खिलाफ बिहार में हो रहे बड़े हिंसक प्रदर्शन के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार...

desk : अग्निपथ के खिलाफ बिहार में हो रहे बड़े हिंसक प्रदर्शन के बीच पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार में रेल परिचालन में अस्थाई बदलाव किया है. राज्य में चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव करते हुए 18 से 20 जून के बीच रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 18.06.2022 को 20.00 बजे से 19.06.2022 को 04.00 बजे तक तथा पुनः 19.06.2022 को 20.00 बजे से 20.06.2022 को 20.00 बजे तक ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. यानी शनिवार को रात 8 बजे से रविवार अल्ल सुबह 4 बजे तक ट्रेन चलेगी. रविवार को दिन में कोई ट्रेन नहीं चलेगी. रविवार को रात 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक ट्रेन चलेगी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रेलवे ने रेल परिचालन में बड़े बदलाव के बारे में कहा है कि बिहार राज्य में चल रहे धरना प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा/संरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button