Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्य

अनिल बैजल के बाद कौन बनेगा दिल्ली का नया उपराज्यपाल, इन 4 नामों की है चर्चा

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

desk : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 मई तक विदेश दौरे पर हैं। संभवत: वहां से लौटने के बाद इस्तीफा मंजूर करेंगे। उधर, नए एलजी को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व नौकरशाह अनिल बैजल को दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर 2016 में नियुक्त किया गया था। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले साल पूरा हो गया था, लेकिन उन्हें आगे भी पद पर बरकरार रखा गया। नजीब जंग के इस्तीफा देने के बाद 31 दिसंबर 2016 को बैजल उपराज्यपाल बनाए गए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बैजल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब तीन नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और निगमों के एकीकरण के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके बाद चुनाव होंगे।दिल्ली में भूमि, सेवाएं, कानून व्यवस्था उपराज्यपाल के दायरे में आते हैं। सेवा विभाग पर नियंत्रण का मामला कोर्ट में है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बैजल के स्थान पर किसकी नियुक्ति होगी इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि केंद्र नौकरशाह को उपराज्यपाल बनाने की लंबे समय से जारी परंपरा के बजाए किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त कर सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नए उपराज्यपाल को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार,लक्षद्वीप के मौजूदा प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि और सुनील अरोड़ा के अलावा दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के नाम भी चर्चा में हैं। चूंकि, अभी तक बैजल का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है, इसलिए सरकार की ओर से नए नाम को लेकर संकेत नहीं मिले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस साल मार्च में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट के बाद बैजल के हटने की अटकलें तेज हो गईं। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनाया जा रहा है?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button