Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

अफगानिस्तान में फंसे हर धर्म के लोगों की सरकार करेगी मदद-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र

अफगानिस्तान में फंसे हर धर्म के लोगों की सरकार करेगी मदद-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि अफगानिस्तान मामले पर सरकार की पूरी नजर है। अफगानिस्तान में अगर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है तो वह भारत सरकार के दूतावास से संपर्क कर सकता है। वह चाहे किसी भी धर्म व किसी भी देश का हो। ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार लंबी अवधि का वीजा देने का प्रयास कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुरुवार को गोंडा में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखकर सबका साथ सबका विकास की नीति के अनुरूप काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी समाज के हर वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर स्तर पर कर रही है। अजय मिश्र ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई। उन्होंने सरकार की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रि मंडल के विस्तार के बाद से सदन शुरू हाे गया था। इस बार विपक्षी दलों ने सदन को चलने में अवरोध पैदा कर रहे हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि जो भी व्यक्ति देश व संविधान के खिलाफ गतिविधियां कर रहा है उस पर सरकार की पूरी नजर है। सरकार अपने स्तर से उस पर कार्रवाई भी कर रही है। शायर मुनव्वर राणा के बयान पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। अब्बाजान को लेकर चल रहे हंगामे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शब्दों को भी हिंदू-मुस्लिम की दृष्टि से देखती हैस्टेशन रोड स्थित दुखहरण नाथ मंदिर पर पहुंचकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पूजन-अर्चन किया। यहां से निकली जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button