Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदर बांट -सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर

उत्तर प्रदेश में बंद हो गया विकास के नाम पर बंदरबांट -सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर

सहारनपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं मां शाकुंभरी देवी की धरती पर गृह मंत्री अमित शाह अमित शाह का स्वागत करता हूं। सहारनपुर हस्तकला के लिए विख्यात है। यहां के लिए तो पहले की सरकारों के पास कोई एजेंडा नही था। शिक्षा के कोई इंतजाम नही था। दंगे होते थे। राज्य पूरी तरह पिछड़ गया था आज उत्तर प्रदेश देश मे आगे है। यह वही यूपी है जहां विकास के नाम पर बन्दरबांट होता था। गन्ने के दाम का भुगतान नही होता था। सभी गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भुगतान हो रहा है। अभी तक एक लाख 42 हजार करोड़ भुगतान दे दिया। चीनी मिल चल रही है। दंगे में सहारनपुर को झोंक दिया जाता था। कहा जाता था कि यहां से कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपित को सम्मानित किया जाता था। लखनऊ में सम्मानित किया जाता था। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सभी पर्व बेहतर ढंग से मनाए जा रहे हैं। होली दीपावली या कावड़ यात्रा सभी शांति से मनाए जा रहे है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। विकास हो रहा है। 2017 से पहले दिल्ली की दूरी सात घंटे की थी, अब दो घंटे की है। केन्द्र सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया। सहारनपुर में मां शाकुंभरी के नाम से विश्व विधले खुल रहा है तो 2022 में शुरू हो जाएगा। हर डिग्री पर मां शाकुभरी की फोटो होगी। यहां के लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह का अच्छा स्वागत किया है। सभी को बधाई। अमित शाह जी का स्वागत करता हूं वाणी को देता हूं विराम।त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खुल रहे हैं। महाविद्यालय खुल रहे हैं। यहां पर अच्छे रास्ते बन रहे हैं और किसानों के बैंक खाते में पैसा आ रहा है।गरीबों के घर बन रहे हैं, अमन के लिए कानून का राज स्थापित हुआ है। यही सुशासन है। सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि यहां की यूनिवर्सिटी में दंगाइयों की जरूरत नहीं, पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स आएंगे। उत्तर प्रदेश में हाथी, न साइकिल न हाथ एक बार फिर से योगी आदित्यनाथजनसभा में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आप लोगों को मुजफ्फरनगर का दंगा तो याद होगा। अब योगी आदित्यनाथ सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां पर दंगा करा दे। अब तो किसी की हिम्मत नहीं छेड़छाड़ कर दे। उन्होंने कहा कि नेताओं के नाम नहीं लूंगा जो थाने में आग लगाने की बात करते थे, लेकिन अब तो उत्तर प्रदेश की फिजा बदल गई है। सूबे में साढ़े चार साल वर्ष पहले 300 दंगे हुए थे, लेकिन अब किसी को हिम्मत नहीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा शासन में कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजेगा, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डीजे अगर अगर कांवड़ में नहीं बजेगा तो कहां बजेगा। राणा ने कहा कि सरकार अपने काम के आधार पर लगातार आगे बढ़ रही है। इस सरकार में कानून-व्यवस्था शीर्ष वरीयता पर है। जिन लोगों ने काली कमाई से मकान बनाए हैं, उनको जमींदोज किया गया है। अब अखिलेश यादव कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी माफिया के मकान फिर बनाएंगे।सहारनपुर के छुटमलपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने से रोकने पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले आजाद समाज पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फतेहपुर पुलिस सुबह के समय आसपा विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल व नितिन बसंल को घर से उठाकर थाने ले गई और थाने में ही नजरबंद कर दिया। तीनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने में ही भूख हड़ताल शुरु कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button