Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी कर रही,प्रदेश के 18 जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी कर रही,प्रदेश के 18 जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी रविवार को प्रदेश के 18 जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में होने वाले इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 17 अन्य जिलों में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल संबोधित करेंगे।विधानसभा चुनाव करीब आते ही सभी दलों ने समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अपनी ओर खींचने का प्रयास तेज कर दिया है। ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सपा और बसपा के चल रहे प्रबुद्धजन सम्मेलनों के बीच अब भाजपा भी सभी जाति-वर्ग से आने वाले प्रबुद्धजन को आकर्षित करने के लिए सम्मेलन करने जा रही है। रविवार को 18 संगठनात्मक महानगरों से शुरुआत होगी और 20 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन होंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को चार बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। इसके बाद वह सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था के साथ ही कोविड प्रबंधन व स्वच्छता की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे से पांच तक भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी रात नौ बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही विस्तारीकरण-सुंदरीकरण परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रात करीब दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगेप्रयागराज में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। इसके साथ ही सभी को साधने की कवायद में रूठे कार्यकर्ताओं को भी साथ लाने का प्रयास होगा।कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बी ब्लाक पनकी के दुर्गा पार्क में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद साकेत नगर के होटल मंदाकिनी रायल में कानपुर दक्षिण जिले के किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे।समाज के प्रबुद्ध वर्ग में भाजपा की अच्छी पैठ मानी जाती है। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बता देना चाहती है कि सरकार ने किन-किन क्षेत्रों में क्या काम किया। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का निर्णय लिया है। इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश से सांसद बने केंद्रीय मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सम्मेलन में आने वाले डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक आदि से सरकार की रीति-नीति पर चर्चा करेंगे। सुझाव भी लेंगे। पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ से सम्मेलन की शुरुआत करेंगे।इसी तरह प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मथुरा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर अलीगढ़, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद, वीके सिंह मेरठ, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद, कौशल किशोर गौतमबुद्धनगर, बीएल वर्मा बरेली, पंकज चौधरी गोरखपुर और अजय मिश्र टेनी शाहजहांपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे11 और 12 सितंबर को चित्रकूट में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button