Breaking NewsTop Newsराज्य

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने महराजगंज का किया दौरा ,विकास और सुरक्षा दी प्राथमिकता..,

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री व गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आज महराजगंज के दौरे पर पहुंचे...

MAHRAJGANJ  : उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री व गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आज महराजगंज के दौरे पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला मुख्यालय पर स्थित कोविड हॉस्पिटल सहित कई गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की जानकारी ली। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और सुरक्षा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार की प्राथमिकता है कि जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। तहसील एवं ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह वह अपने क्षेत्र में रात्रि प्रवास करें। मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ की सोच है कि समाज के शोषित पीड़ित दलित गरीब उपेक्षित सहित अंतिम व्यक्ति तक घर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाएं का लाभ मिले। इसी को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button