Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

एकनाथ शिंदे को मिलेगी डिप्टी CM की कुर्सी, देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे लेंगे शपथ ;गवर्नर से की मुलाकात…

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते है...

DESK : भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल सीएम पद संभाल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं,

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राज्य मंत्री के पद दिए जा सकते हैं। दरअसल 2 जुलाई से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button