Top Newsमनोरंजन

एक – एक कर जा रहे हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लोकप्रिय कलाकार, शैलेश लोढ़ा के बाद मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी सीरियल…

लगभग 15 साल से टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन का कारण नहीं...

DESK : लगभग 15 साल से टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन का कारण नहीं, बल्कि दूसरे कारणों के कारण चर्चा में है। हिंदी टीवी चैनलों के नंबर एक सीरियल से इन दिनों एक एक लोकप्रिय किरदार काम छोड़ कर जा रहे हैं। कुछ दिन पहले सीरियल की टाइटल रोल निभा रहे शैलेश लोढ़ा ने खुद को धारावाहिक से अलग कर लिया था। वहीं अब एक और लोकप्रिय कलाकार मुनमुन दत्ता ने भी सीरियल छोड़ दिया है। मुनमुन सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुनमुन दत्ता जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने वाली हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को शो में आने का न्योता दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने के लिए मुनमुन दत्ता बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता सालों से बबीता जी का किरदार निभा रही हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुनमुन दत्ता और शैलेश लोढ़ा से पहले भी इस धारावाहिक से कई कलाकार काम छोड़कर जा चुके हैं। कुछ समय पहले सीरियल में जेठा लाल का किरदार निभानेवाले दिलीप जोशी के भी शो छोड़ने की खबर सामने आई थी। हालांकि मेकर्स के साथ समझौता हो गया। लेकिन यह सभी के साथ नहीं हुआ। सीरियल में दया बेन का किरदार निभानेवाली दिशा वकानी सालों पहले शो छोड़ दिया था। लगभग दो साल पहले तारक मेहता की पत्नी अंजली का किरदार निभानेवाली नेहा मेहता ने भी शो छोड़ दिया था। इन ज्यादातर कलाकारों की एक ही शिकायत थी कि शो में अपने किरदार को संतुष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button