उत्तर प्रदेशजुर्म

कन्नौज : घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को पीटकर किया मरणासन्न

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। बीती देर रात एक घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को ईंट पत्थरों से बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया। महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी बदमाशों ने हमला किया है। गम्भीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेरा गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ देर रात यह बर्बरता हुई। घर मे घुसे बदमाशों ने पहले पहले उनके चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला कर लहूलुहान किया। उसके बाद बदमाशों ने उसके गुप्तांगों पर हमला कर उसे मरणासन्न छोड़कर फरार हो गये। सुबह पड़ोस में रहने वाले भतीजे को जब जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। महिला की आंख, नाक और गुप्तांग से खून निकल रहा था। भतीजे ने पुलिस को घटना की सूचना देकर मरणासन्न पड़ी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत सीरियस होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिये रेफर कर दिया। महिला का भतीजा भी घटना के बारे में कुछ सही नहीं बता पा रहा है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि घर में अकेली सो रही महिला के साथ किसने यह बर्बरता की है। पुलिस का कहना है की पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button