Home Breaking News कांग्रेस को मिला एक और झटका,बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा।
Breaking NewsTop Newsबिहारराज्य

कांग्रेस को मिला एक और झटका,बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा।

Share
Share

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आज गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि कांग्रेस के आलाकमान की ओर से फ़िलहाल झा के इस्तीफे को स्वीकार करने की पुष्टि नहीं की गई है. मदन मोहन झा पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं. कहा गया कि उन्होंने बुधवार को ही बिहार में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

इस बीच, गुरुवार दोपहर मदन मोहन झा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों बिहार में हुए विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. इसलिए मदन मोहन झा अब इस जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं. अगर उनका इस्तीफा पार्टी आलाकमान स्वीकार कर लेता है तो अगले कुछ दिनों में ही बिहार के लिए नए कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

भक्त चरण दास ने हाल में बिहार में बड़े सांगठनिक फेरबदल की ओर इशारा किया था. वहीं पिछले सप्ताह राज्य में हुए 24 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस को मात्र 1 सीट पर सफलता मिली जिससे ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि मदन मोहन झा अपना पद छोड़ सकते हैं. उन्होंने अब उसी अनुरूप दिल्ली जाकर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को इस्तीफा दिया है.

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaanews.com/

मदन मोहन झा के बाद बिहार में पार्टी की कमान किसे सौपी जाएगी यह भी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है. हालिया वर्षों में पार्टी का जमीनी स्तर पर न तो सांगठनिक विस्तार देखने को मिला है और ना ही कोई बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है. वहीं पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े नाम पार्टी छोड़कर दल बदल चुके हैं. इन नामों में अशोक चौधरी भी शामिल हैं जो कांग्रेस छोड़कर जदयू में गये और संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद अब नीतीश सरकार में मंत्री हैं. उनके अलावा कई अन्य नेता जदयू, भाजपा और राजद का दामन थाम चुके हैं. ऐसे में नए अध्यक्ष के लिए पार्टी के कुनबे में मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से  https://aaryaanews.com/

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...