Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस ने गठित किया टास्क फोर्स- 2024, भाजपा को हराने के लिए प्रियंका गांधी को दी गई अहम जिम्मेदारी…

कांग्रेस का कायाकल्प करने के लिए हाल में ही राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था...

DESK. कांग्रेस का कायाकल्प करने के लिए हाल में ही राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था. अब कांग्रेस ने अपने भविष्य की रणनीति और भाजपा को हराने के सपने को साकार करने के लिए पार्टी में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है. इसके लिए कांग्रेस ने खुद को मजबूत करने के लिए कई ग्रुप का गठन किया है. इन ग्रुप में पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फॉर 2024 का भी गठन किया गया ह.। कांग्रेस के टास्क फोर्स- 2024 में प्रियंका गांधी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रियंका गांधी अब इस ग्रुप के तहत पार्टी को कई अहम निर्णयों और रणनीतियों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाती दिख सकती है. उन्हें मिली नई जिम्मेदारी के बाद इसका मतलब साफ है कि अब प्रियंका गांधी कांग्रेस के नेशनल प्लानिंग की भी हिस्सा रहेंगे. पॉलीटिकल अफेयर्स ग्रुप में राहुल गांधी को सदस्य बनाया गया है. जबकि भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट होंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस का यह ग्रुप पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगा और सुझाव देगा. कांग्रेस ने सुधारों के क्रियान्वयन के लिए कार्यबल गठित करने और सलाहकार समूह बनाने का भी फैसला किया था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है. पार्टी ने अभी भी सोनिया गांधी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम करने पर सहमती बनाई हुई है. वहीं राहुल गांधी या किसी अन्य को पार्टी की कमान सौपने पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button