कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सोनिया गांधी के ऑफर को ठुकराया.

DESK : आखिरकार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की बातो पर विराम लग गया है. प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से स्पष्ट इनकार कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से दिए गए ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ये जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. की कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, प्रशांत किशोर के साथ कई दौर की वार्ता एवं प्रजेंटेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से 2024 चुनाव के लिए एक अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया गया है. प्रशांत किशोर को भी इसी समूह में शामिल होने जिम्मेदारियां संभालने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. हम उनके प्रयास और पार्टी को दिए गए सुझावों का सम्मान करते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, मैंने कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव के लिए अधिकार प्राप्त समूह की जिम्मेदारी संभालने के कांग्रेस के दिलेर प्रस्ताव को विनम्रता से खारिज कर दिया है. मुझे लगता है बल्कि मेरी विनम्र राय है कि कांग्रेस पार्टी को मुझसे कहीं ज्यादा एक मजबूत नेतृत्व और सामूहिक इच्छा शक्ति की जरूरत है जो परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से पार्टी की जड़ों में घुस चुकी संरचनात्मक समस्याओं को दूर कर सके.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Speed News | फटाफट खबरे | Elon Musk बने ट्विटर के नए मालिक | होंगे नए बदलाव | Aaryaa News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *