Top Newsपंजाब

किसान आंदोलन : एक और किसान ने दी जान, शनिवार देर रात धरने से वापस आया था घर

घर के बाहर खेत में खाया जहर

पंजाब। किसान आंदोलन में एक और सुसाइ डकी खबर सामने आई है। पंजाब के बठिंडा में किसान गुरलाभ सिंह (22) ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरलाभ सिंह कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर चल रहे धरने में शामिल होने गया था। शनिवार रात को वह अपने घर वापस आया था।
जानकारी के अनुसार किसान गुर लाभ सिंह रविवार सुबह अपने घर से टहलने के लिए बाहर निकला तो उसने घर के पास एक खेत में जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मामले का जानकारी होने पर गुरलाभ सिंह के परिजनों और आसपास मौजूद ग्रामीण उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button