Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित

कोरोना वायरस संक्रमण काल के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मामला बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश ने देश की शीर्ष कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कांवड़ संघों की तरफ से यात्रा स्थगित करने की आधिकारिक जानकारी दी। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ ही बड़ी संख्या में संतों व कांवड़ यात्री संघ ने भी प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया था।सुप्रीम कोर्ट ने इस यात्रा को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। इसके साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि कहीं पर भी इसका उल्लंघन होने पर कड़ी र्कारवाई की जाए। देश तथा प्रदेश में लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।उत्तर प्रदेश ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कावड़ यात्रा नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। साथ ही कहा उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में कावड़ यात्रा के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पक्ष पर सुनवाई शुरू हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखा। वकील ने कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा नहीं होगी। सरकार की तरफ से कोर्ट को जानकारी दी गई कि कई कांवड़ संघों से चर्चा के बाद कांवड़ यात्रा को रद किया गया है। अब कांवडिय़ों को मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक का विकल्प दिया गया है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button