Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्य

गाजियाबाद में जाम से राहत, ऑटो के लिए 24 रूट तय, अलग मार्ग पर चले तो भरना होगा चालान।

शहर की सड़कों पर 15,000 से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं।

desk : गाजियाबाद में अब जाम से राहत कोई। इसके लिए यातायात पुलिस ने जिले में ऑटो के 24 रूट निर्धारित कर दिए हैं। मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ने आनंद विहार से रूट संचालन का उद्घाटन कर दिया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि निर्धारित रूट से अलग चलने वाले ऑटो सीज किए जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शहर की सड़कों पर 15,000 से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं। इन ऑटो के कारण शहर के मुख्य मार्गों तथा अति व्यस्त स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। क्योंकि अधिकांश ऑटो उसी रूट पर चलते हैं, जहां सबसे ज्यादा सवारी होती हैं। इसी के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और जाम लगने लगता है। शहर के ज्यादातर ऑटो सुबह-शाम मेट्रो स्टैंड और बस स्टेंड से सवारी उठाते हैं, जबकि दोपहर के वक्त तुराबनगर, घंटाघर सहित अन्य रूट पर ऑटो का दबाव ज्यादा होता है। इस वजह से यहां जाम की समस्या बनी रहती है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि ऑटो की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक रूट को एक नंबर देकर ऑटो के संचालन का क्षेत्र तय करने का फैसला लिया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यातायात पुलिस के इस फैसले के विरोध में ऑटो यूनियन ने मोर्चा खोल दिया था। एक संगठन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन तक किया था। जबरन ऑटो चालकों को रोकने पर पुलिस ने यूनियन के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। हालांकि, एक यूनियन पुलिस के इस फैसले का समर्थन कर रही थी। महीनों चली गहमागहमी के बाद मंगलवार को आखिरकार रोड निर्धारण का फैसला ले लिया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि ऑटो के रूट तय होने के बाद जाम की समस्या खत्म होगी। अभी तक ऑटो चालक किसी भी क्षेत्र में सवारी लेकर आ जाते हैं। सवारी बैठाने के लिए सड़कों पर ऑटो खड़े कर दिए जाते हैं। इस कारण जाम लग जाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button