उत्तर प्रदेश

गोरखपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे, नौका विहार को पर्यटकों के लिए हब बनाने का दिया निर्देश

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि नौका विहार को पर्यटको के हब के रूप में विकसित किया जाए। पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया जाए।

नई दिल्ली। नगर विकास अधिकारी अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे गोरखपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के संबंधित अधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन मैं बैठक की। इस दौरान उन्होंने नौका विहार पहुंच कर नौका विहार का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन के जरिए कराए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर उचित दिशा निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि नौका विहार को पर्यटको के हब के रूप में विकसित किया जाए। पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया जाए। इसके साथ बैठक में एडीजी अखिल कुमार, आईजी राजेश मोडक, मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर, जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी डीएम के विजेंद्र पांडे ने बताया कि नगर विकास अधिकारी अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे आए। विकास कार्यों के संबंध में पूरे डिटेल में उन्होंने जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button