Breaking NewsTop Newsदिल्लीमनोरंजनराज्य

तपती गर्मी में Aaryaa News की अपील.. प्यासे परिंदों के लिए छतों पर और बालकनी में रखें पानी

प्यासे पंछियों को पानी पिलाएं, आओ इस आदत को संस्कार बनाएं!

Desk :  राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इंसान के साथ साथ जानवर और पक्षी भी परेशान हैं। आपदा प्रबंधन की ओर से अपील की गई है कि दोपहर के वक्त घर में ही रहें। इसके साथ ही पक्षियों को तपती गर्मी से बचाने एवं उनकी प्यास बुझाने के लिए इसके तहत घरों एवं कार्यालयो के छतों पर मिट्टी के बर्तन में पानी की व्यवस्था की जाएगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्वयं भी करे तथा दूसरे को भी प्रेरित करें
अपने घर की छत पर, बालकनी, झरोखे, बरामदे, गार्डेन में चिड़ियों के लिए पानी रखें और दूसरे को भी प्रेरित करें। अपने घर की छत पर एवं लॉन में मिट्टी के बर्तन में पानी रखकर उसके शुरुआत की करे। शहरी क्षेत्रों में तलाब जलाशय की कमी के कारण पशु पक्षियों को पर्याप्त मात्रा में पीने हेतु जल नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें गर्मी के दौरान काफी परेशानी होती है तथा कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक बूंद की तलाश में सूखे नल में चिड़िया कैसे मुंह लगाए रखती है यह कई बार देखा है। पानी की कमी से कोई चिड़िया न मरे इसके लिए जरूरी कि अपने घर, ऑफिस, लॉन, बालकनी जहां भी जगह हो चिड़ियों के लिए मिट्टी या किसी भी अन्य बर्तन में पानी जरूर रखें। इसके पीछे हमारा उद्देश्य कि पानी की वजह से पक्षियों की मौत न हो और दूसरा आम लोगों को इको सिस्टम से जोड़ना है। इससे एक ओर इको सिस्टम व पर्यावरण के प्रति सजगता पैदा होगी वहीं दूसरी ओर लोगों के मन मे पक्षियों के प्रति प्रेम की भावना पैदा होगी। चिड़ियों की कई प्रजातियां विलुप्त होते जा रही है। इसलिए इसे बचाना जरूरी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सभी लोग अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन या प्लास्टिक के टब में पानी रखें।शहरी क्षेत्रों में जल की उपलब्धता नहीं होने के कारण धीरे-धीरे पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उनका जीवन उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हमारा। तापमान के लगातार बढ़ने से बेजुबान पशु पक्षियों को काफी परेशानियां होती है तथा वह या तो पलायन कर जाते हैं या दम तोड़ देते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Aaryaa news आप सभी लोगो से अपील करता है, कि आप लोग अपने-अपने घरों, ऑफिस आदि के छतों पर बर्तन में पानी रखने, और साथ ही ऐसे करते समय अपनी फोटो लेकर फेसबुक व ट्विटर पर फोटो शेयर करें। जब तक कई लोग इस मुहिम से नहीं जुड़ेंगे तब तक पक्षियों को लाभ पहुंचाना संभव नहीं हो पाएगा । यकीन मानिए जब आप अपने बर्तन से प्यासे परिंदों को पानी पीते हुए देखेंगे तो आपको बहुत आत्मिक शांति मिलेगी। जल है तो जीवन है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button