Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्य

दिल्ली के मुखर्जी नगर में घर के सामने से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पिता-पुत्र पर आरोप…

शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया,परिवार का इकलौता सहारा ...

desk : दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में देर रात घर के सामने से युवक पर पिता पुत्र ने गमलों-बोतल से प्रहार किया। इस घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रवीन लाम्बा के तौर पर हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

परिजनों ने घायल को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार दाएं पैर पर साधारण प्रकार का घाव था था। इसके बाद परिजनों ने बीजेआरएम से उसे न्यूलाइफ अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने पर पेंटामेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान प्रवीन की मौत हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। प्रारम्भिक रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्त्राव को मौत की वजह बताया गया जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में पिता पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को परमानंद कालोनी के सामने सड़क पर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों की मांग की थी कि हमलावर पिता पुत्र को तुरंत पुलिस गिरफ्तार करे। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पिता पुत्र को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी देर रात तक सड़क पर जमे रहे। इस दौरान इलाके का यातायात भी प्रभावित हुआ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रवीन के घर में बुजुर्ग माता पिता के अलावा पत्नी एवं दो बेटे हैं। एक बेटा दसवीं और दूसरा कक्षा सात का छात्र है। वहीं पांच बहनों की शादी हो गई है। प्रवीन अपने माता पिता की इकलौती संतान था। अब उसकी मौत के बाद परिवार के भविष्य पर संकट छा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button