Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयखेल-कूददिल्लीराज्यलाइफस्टाइल

दिल्ली के CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के साथ किया योगा :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के...

DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां त्यागराज स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने लोगों से हर दिन योग और प्राणायाम करने का संकल्प करने की अपील की। केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और ‘दिल्ली की योगशाला’ के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार ने मुफ्त योग कक्षाओं की व्यवस्था की है, साथ ही लोगों से स्वस्थ जीवन जीने के लिए योगाभ्यास करने का आग्रह किया। दिल्ली सरकार ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम के तहत योग करने को इच्छुक 20-25 लोगों के समूहों को एक प्रशिक्षक मुहैया कराती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वही कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button