Breaking Newsदिल्लीराष्ट्रीय न्यूजस्वास्थ

दिल्ली में फिर से कोरोना का कहर , 24 घंटे में 48% बढ़ गए केस

Aaryaanews dask :दिल्‍ली में एक बार फिर कोरोना अपना रूप दिखा रहा है। पिछले 24 घंटों में, यानी बुधवार को 299 मामले सामने आए। इससे पहले, इतने ज्‍यादा मामलों का पता 4 मार्च को चला था जब 302 केस दर्ज हुए थे। हालांकि तब का आंकड़ा 47,738 टेस्‍ट्स में से था जबकि बुधवार के 299 मामले 12,022 सैंपल्‍स में से मिले हैं। मतलब पॉजिटिविटी रेट 2.49% रहा जो कि दिल्‍ली में पिछले करीब तीन महीनों में सबसे ज्‍यादा है। एक दिन पहले, मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.71% था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

एक्‍सपर्ट्स ने यह आशंका जताई है कि मामलों की असल संख्‍या इससे ज्‍यादा हो सकती है। हालांकि, उनका मानना है कि अभी ज्‍यादा चिंता की बात नहीं है क्‍योंकि अस्‍पतालों में मरीज नहीं बढ़ रहे हैं। कोविड मामलों में इजाफा सिर्फ दिल्‍ली ही नहीं, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी और हरियाणा के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। नोएडा और गाजियाबाद के स्‍कूलों में पिछले कुछ दिनों में 35 केस मिले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

इस महीने में दिल्‍ली के कोविड आंकड़ों में धीरे-धीरे इजाफा हुआ है। 31 मार्च को डेली केसेज का सात दिनी औसत 104 था जो बुधवार को 180 पहुंच गया। बुधवार को भी दिल्ली में 173 मरीज रिकवर हुए। कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ सौ के पार 814 तक पहुंच गई। राहत की बात यह है कि कोविड पॉजिटिव केवल 11 मरीज ही इलाज के लिए एडमिट हैं। इसमें से 5 मरीज आईसीयू में है और वेंटिलेटर पर एक भी मरीज नहीं है। 11 में से 10 दिल्ली से हैं और एक मरीज दिल्ली से बाहर के हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

दोपहर की Top Headlines | फिरोजाबाद में Aaryaa News की खबर का हुआ असर, शिक्षक सस्पेंड | Aaryaa News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button