मनोरंजन

देखिए, पोर्न स्टार से सुपरस्टार बनने की कहानी, शकीला के रोल में ऋचा चड्ढा

फिल्म में एक आम लड़की से सुपरस्टार बनने तक की कहानी दिखाई गई है।

एक लंबे इंतजार के बाद ऋचा चड्ढा बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। मिर्जापुर 2 की सफलता के बाद ऋचा चड्ढा के साथ इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे है। ऋचा स्टारर फिल्म शकीला का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह सिल्क के नहीं रहने से फिल्म जगत में एक बड़ा खालीपन आ गया जिसको भरा पोर्न स्टार से फिल्म स्टार बनी शकीला ने।

फिल्म शकीला का पोस्टर

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक साधारण सी लड़की से शुरू होती है, जो पहले गलत काम में धकेली जाती है और उसके बाद वह सुपरस्टार होने तक का सफर तय करती है। फिल्म में एक आम लड़की से सुपरस्टार बनने तक की कहानी दिखाई गई है। जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘शकीला’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। डिसक्रिप्शन में बताया गया है कि फिल्म शकीला की कहानी दक्षिण भारत की कामयाब अभिनेत्री शकीला की जिंदगी की कहानी से प्रेरित है। उन्होंने कई विवादित और बोल्ड फिल्मों में काम किया। महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली शकीला ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ेंः 2020 में ये गाने रहे सुपरहिट, शादी सीजन में डीजे पर मचा रहे हैं तहलका

जहां तक दर्शकों कि प्रतिक्रिया की बात है तो एक यूजर ने लिखा, “फिल्म जब रेट्रो हो तो म्यूजिक भी उसी दौर का होना चाहिए। लेकिन इसमें संगीत मॉर्डन रखा गया है। जिसकी वजह से मुझे फ्लो के साथ बहने में मुश्किल हुई।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “डर्टी पिक्चर देखने के बाद ऋचा चड्ढा ने कहा कि ऐ ये तो मस्त है। मेरे को भी करना है।” पंकज त्रिपाठी के फैन्स ने हालांकि उनके काम की कमेंट बॉक्स में तारीफें की हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button