Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नूपुर शर्मा केस में भी उछला था मोहम्मद जुबैर का नाम, BJP की पूर्व प्रवक्ता ने बताया था ‘विलेन’ …

दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है...

DESK : दिल्ली पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट की ओर से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद जुबैर फैक्ट चेक करने वाली न्यूज वेबसाइट चलाते हैं और सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हाल ही में नूपुर शर्मा के चर्चित केस में भी मोहम्मद जुबैर का नाम सामने आया था। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर दुनियाभर में मुसलमानों के आक्रोश की वजह बनीं नूपुर ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी  की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की थी। इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई तो कई इस्लामिक देशों ने भी नाराजगी जाहिर की। भाजपा से निलंबित नूपुर ने अपने बयान पर विवाद के लिए मोहम्मद जुबैर का नाम लिया था। उन्होंने उन पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि यदि उन्हें कुछ होता है तो मोहम्मद जुबैर ही जिम्मेदार होंगे। नूपुर शर्मा ने ट्विटर के जरिए दिल्ली पुलिस से भी उनकी शिकायत की थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि, मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी का नूपुर शर्मा की केस से लिंक नहीं है। मोहम्मद जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उन पर आईपीसी की धारा -153 (ऐसे कृत्य जिससे माहौल बिगड़ने और उपद्रव होने की आशंका हो) और धारा-295 (किसी समाज द्वारा पवित्र मानी जाने वाली वस्तु का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पूछताछ के लिए जुबैर को बुलाया गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button