Breaking NewsTop Newsपंजाबराज्यराष्ट्रीय न्यूज

पहले शादी अब बिगड़ी तबीयत: 14 दिन पहले शादी करने वाले भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में दाखिल…

14 दिन पहले शादी करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है...

DESK. 14 दिन पहले शादी करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सीएम मान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ के बारे में कुछ नहीं बताया है। उनका कहना है कि चेकअप के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, सीएम भगवंत मान को बुधवार देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 48 साल के सीएम भगवंत मान की इसी महीने 7 जुलाई को दूसरी शादी की है। वह अपने से उम में 16 साल छोटी हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की रस्में चंडीगढ़ में उनके घर पर हुईं थीं, शादी सिख रीति रिवाजों से संपन्न हुई थी। इस विवाह में कुछ खास और परिवार के लोग ही मौजूद थे। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी पहुंचे थे। वहीं कुछ दिन पहले भववंत मान अपनी पत्नी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। मान का पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक हो चुका है। वह अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने अपनी तबीयत को लेकर कोई अभी जानकारी नहीं दी है। यहां तक कि अस्पताल में एडमिट होने से पहले उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी लेकिन इसमें उन्होंने अपनी सेहत को लेकर नहीं बल्कि अमृतसर के पास हुए एनकाउंटर बारे में कहा था। उन्होने कहा था कि इस एनकाउंटर में दो गैंगस्टर मारे गए हैं। ये गैंगस्टर सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत सिंह हैं।

इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं मान को किस प्रकार की स्वास्थ्य परेशानी है यह अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के साथ ही उनके समर्थको की ओर से मान के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर शुभकामना संदेश और प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button