Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

प्यार करने की खौफनाक सजा : प्रेमी को प्रेमिका के भाईयों ने जिंदा जलाकर मार डाला…

हमलावरों ने अधजला शव को छोड़ मौके से फरार हो गए...

DESK : बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने शव को नहर के किनारे रखे पुआल में रखकर जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों को जानकारी होने के बाद हमलावर अधजला शव छोड़कर मौके से फरार हो गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना के बाद एक रोती हुई एक लड़की का फोन आया और लड़के की मां से बोली- अनूप को नहर के पास जला दिया गया है। जाकर देखिए। रोते-बिलखते मां मौके पर पहुंची तो अनूप पूरी तरह से जल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, शराब की बोतल और माचिस भी बरामद किया। पुलिस को रामप्रवेश मद्धेशिया का बेटा अनूप कुमार का जला शव मिला है। पास में ही खून के निशान भी मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि पहले उसे चाकू मारा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। अनूप की मां ने बताया कि वह मंगलवार रात खाना खाने बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन कर किसी ने उसे बुलाया। वह मोबाइल घर पर ही छोड़ चला गया। अनूप के चाचा संजय ने बताया कि 20 दिन पहले अनूप का गांव के तीन युवकों के साथ मारपीट हुआ था, क्योंकि अनूप युवकों में से एक गोविंद की मौसेरी बहन से बात करता था। इसी से नाराज गोविंद ने अपने दो साथियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अनूप काम करने गुजरात चला गया। जब वापस आया तो उसकी हत्या हो गई। बताया गया कि लड़का-लड़की अलग-अलग जाति के थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इधर, सुबह परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी को बुलाने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वहीं, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने युवक का अधजला शव बरामद करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button