Breaking NewsTop Newsराष्ट्रीय न्यूज

प्रथम प्रधानमंत्री के नाम को हटा कर PM मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन।

संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रधानमंत्री संग्रहालय का आज उद्घाटन किया और साथ ही उन्होंने ने बाद में संग्रहालय का भ्रमण किया और इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण करके संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एम जे अकबर भी मौजूद थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आज इस मुकाम पर पहुंचाने में प्रत्येक सरकार की भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ ऐसे समय में प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है, जब देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवारों को भी देख सकता हूं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिवारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी है। बता दें कि दिल्ली में स्थित नेहरू म्यूजियम का ही नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखा गया है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर इसमें तब्दीली भी की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्‍ली के तीन मूर्ति परिसर में निर्मित है और इसमें देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन की झलक के साथ साथ राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान दर्शाया गया है। इसका उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस संग्रहालय में कुल 43 दीर्घाएं हैं। नवीनता और प्राचीनता के मिले-जुले रूप का प्रतीक यह संग्रहालय पूर्व तीन मूर्ति भवन के खंड-एक को नव-निर्मित भवन के खण्‍ड-दो से जोड़ता है। दोनों खण्‍ड का कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर से अधिक है। यह संग्रहालय स्वतंत्रता संग्राम के प्रदर्शन से शुरू होकर संविधान के निर्माण तक की गाथा बताता है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद देश को नई राह दी और देश की सर्वांगीण प्रगति को सुनिश्चित किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaanews.com/

दोपहर की Top Headlines | फिरोजाबाद में Aaryaa News की खबर का हुआ असर, शिक्षक सस्पेंड | Aaryaa News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button