Breaking NewsTop Newsमहाराष्ट्रराज्य

… बदल दिया CM का चेहरा ,महाराष्ट्र में बीजेपी ने खेला अपना मास्टर स्ट्रोक, एकनाथ शिंदे बनेंगे नए मुख्यमंत्री…

महाराष्ट्र का सियासी गेम पूरी तरह से पलटता दिख रहा है। देवेंद्र फडणवीस ने आज चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे प्रदेश के नए सीएम होंगे।

DESK : महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे होंगे। सूबे के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया है। माना जा रहा था कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन इस ऐलान ने पूरी तस्वीर ही पलट दी है। देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है और भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट से ही बाहर रहूंगा और सरकार को पूरा सहयोग दूंगा।

Leave a Reply

Back to top button