उत्तर प्रदेश

बस्ती : दांत से नाक और कान काटकर युवक को किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज   

युवक की हालत गंभीर

बस्ती। सदर कोतवाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  दबंगों ने दांत से एक युवक का नाक और कान काट कर लहूलुहान कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें पीड़ित राज कुमार पासवान सदर कोतवाली के आनंद नगर कटरा का निवासी है। मंगलवार को  उसके भाई राजू पासवान का आवास विकास के रहने वाले मन्नू सिंह से होली के दिन विवाद हो गया।  दबंग मन्नू सिंह अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था तभी  राजू पासवान भी उनके बीच होली खेलने पहुंचा। जिस पर उसे जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट कर साथ में होली खेलने से भगा दिया गया।  दबंगों ने पहले पीड़ित के भाई को पीटा, जब इस कि जानकारी पीड़ित राज कुमार पासवान को हुई तो उन्होंने मन्नू सिंह से इस बारे में पूछा कि उसके भाई को क्यों पीटा गया। जिस पर मन्नू सिंह का पारा चढ़ गया और उसने सदर तहसील गेट पर राजकुमार पासवान की जमकर पिटाई करते हुए गला दबाकर नाली में गिरा दिया।

पीड़ित ने दबंगों पर दांत से कान और नाक काटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button