Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी BJP का परचम लहराया, 825 में जीती 637 सीट

ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी BJP का परचम लहराया, 825 में जीती 637 सीट

उत्तर प्रदेश में गांव तथा जिला की सरकार के बाद अब ब्लाक की सरकार का भी गठन हो रहा है। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को ब्लाक प्रमुख चुनाव में बम्पर जीत मिली है। शहर की पार्टी मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब गांवों में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। भाजपा ने 476 ब्लाक के लिए सम्पन्न मतदान मे जोरदार प्रदर्शन किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ही ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। कुल 825 में से 648 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अब निर्दलीय जीते कई प्रमुखों के भाजपा में आने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है। जिला पंचायतों की तरह ही 85 फीसद से अधिक क्षेत्र पंचायतें भी भगवामय हो गई हैं। 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिस तरह से भाजपा का विजय रथ दौड़ा है, उसने पार्टी का मनोबल अगले चुनावी संघर्ष के लिए जरूर बढ़ाया है।

पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया। भाजपा ने ब्लाक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और आज मतदान के बाद भी बाजी अपने हाथ में कर ली है। गोंडा में तो 16 में से 12 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर महिलाएं जीतकर आई हैं। इनमें से किसी ने पहली बार सियासत में कदम रखा है तो कोई दूसरी पारी खेलेगा। सिर्फ चार विकासखंडों में पुरुष उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हुए हैं।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लाक प्रमुख) चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 349 ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनमें से 334 से अधिक भाजपा के थे। इसके बाद बाकी 476 पदों के लिए शनिवार दोपहर तीन बजे तक मतदान और फिर तुरंत बाद मतगणना हुई। शाम तक सभी सीटों के नतीजे भी आ गए। मैदान में कुल 1174 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। परिणाम आना शुरू हुए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तरह ही क्षेत्र पंचायतों में भी भगवा लहराता चला गया। कल देर शाम आए परिणामों के आधार पर भाजपा ने सहयोगियों-समर्थकों सहित कुल 825 में से 648 सीटों पर जीत का दावा किया गया। यह आंकड़ा लगभग 78 फीसद है। निर्दल लड़े पार्टी के ही कार्यकर्ताओं की जीत को शामिल कर यह आंकड़ा 85 फीसद पहुंचने का दावा है।त्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी @BJP4UP ने अपना परचम लहराया है। @myogiadityanath सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। https://t.co/QZP6u1kjVT

भाजपा के सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) ने ब्लाक प्रमुख की 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से नौ पर जीत हासिल की है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

watch Now Free Bhojpuri New Movie

https://www.youtube.com/channel/UCJxMEST3vs_8om3SfxRsMug

उत्तर प्रदेशमें ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वह पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सफलता का क्रम ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी जारी रहा और शानदार जीत पार्टी को प्रदेश में मिली है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम को जाता है। सभी को जीत की हार्दिक बधाई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली भव्य जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा और सहयोगी दलों ने शानदार जीत दर्ज की है। इस अतुलनीय जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बधाई।।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। यह जीत राज्य सरकार एवं भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।भारतीय जनता पार्टी में लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा ने चिनहट को छोड़कर अन्य सात ब्लाक प्रमुख सीट पर जीत दर्ज की है।

चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी। बाकी सात सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। समाजवादी पार्टी के पास आठ में से छह सीट थी। समाजवादी पार्टी पहली बार आठ में से एक भी सीट नही जीत सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button