Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज
Trending

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा

ताजनगरी आगरा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होटल ताज विलास पहुंचे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संगठन के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी सात घंटे आगरा में रहकर संगठनात्मक चिंतन करेंगे। पहले दो सत्र में आंतरिक बैठक होंगी और तीसरे सत्र में कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान होगा। इसके लिए आगरा मंडल के एक हजार चिकित्सक की सूची तैयार हो गई है। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वारा बनाए गए हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रथम सत्र में वे क्षेत्रीय टीम, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ चिंतन करेंगे। उनसे बूथ की मजबूती से लेकर संगठनात्मक संरचना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही जनता के बीच विभिन्न मुद्दों के माध्यम से पकड़ बनाने और उन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के विषय भी चर्चा में आएंगे।वैक्सीनेशन के कार्य को प्रभावी बनाने और तीसरी लहर से पहले लोगों को जागरूक करने एवं सहयोग के लिए तैयारी रखने पर भी चिंतन होगा। इसके बाद विधायक, एमएलसी के साथ बैठक कर उनके रिपोर्ट कार्ड को तलब किया जाएगा तो फिर से कमल खिलाने के लिए क्या करना होगा इन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरोना वारियर्स चिकित्सकों का सम्मान करने दोपहर तीन बजे एसएनजे गोल्ड फार्म के लिए रवाना होंगे। यहां पर चिकित्सकों का अभिनंदन होगा तो राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हें सेवा कार्य के लिए सम्मानित करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक का हिस्सा होंगे।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के लिए पूरे ब्रजक्षेत्र के 50 विधायक, सात मंत्री और पांच एमएलसी आगरा में डेरा डालेंगे। कुछ विधायकों ने तो शनिवार रात से आना शुरू कर दिया था। मंत्रियों में चौधरी लक्ष्मी नारायाण, श्रीकांत शर्मा, रामनरेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, महेश गुप्ता, चौधरी उदयभान सिंह, डा. जीएस धर्मेश होंगे। वहीं एमएलसी में जयपाल सिंह व्यस्त, हरी सिंह ढिल्लो, धर्मवीर प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह सम्मिलित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button