Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज
Trending

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था-मांगा गुरु से आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था-मांगा गुरु से आशीर्वाद

वाराणसी-संत रविदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में दर्शन के बाद संत निरंजन दास से हालचाल कर लंगर छकने के बाद वापस लौट गए। मुख्यमंत्री सुबह लगभग 9.50 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से रविदास मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संत रविदास प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेकने के बाद करीब पांच मिनट तक संत रविदास की प्रतिमा के पास बैठकर अमृतवाणी की प्रतिमा के सामने बैठकर अमृतवाणी का पाठ सुना।संत निरंजन दास के पास पहुंचकर हाल चाल के बाद वीआईपी हाल में बैठकर मंदिर प्रबंधन के ट्रस्टी के एल सरोये तथा सतपाल विर्दी से बात की। यहां से योगी आदित्यनाथ लंगर हाल के लिए निकले तो मीडिया और पुलिस की धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने रस्सा लगाकर भीड़ को दूसरी ओर कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री लंगर हाल पहुंचकर लंगर छकने के बाद बाहर निकले

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज माघी पूर्णिमा है। संत शिरोमणि का आज जन्मदिन भी है। यह हमारा सौभाग्य है कि उनका जन्म काशी की पवित्र धरती सीर गोवर्धनपुर में हुआ है। जहां दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री योगी चौथी बार संत रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किये। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदगुरू महाराज के विचारों के अनुरूप सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है। इसके पीछे सदगुरु संत रविदास महाराज की प्रेरणा है। महान संत ने उस काल में काशी की धरती से जो संदेश दिया वह आज भी हमें प्रेरणा और ऊर्जा देता है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मन चंगा तो कठौती में गंगा की बात आज भी प्रत्येक भारतीय को प्रेरणा देती है। सीरगोवर्धनपुर में पर्यटन की अनेक योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। यहां लंगर हाल का निर्माण हो चुका है। सदगुरु की स्मृति में पार्क बनाने का काम प्रगति पर है। सदगुरु की कृपा से सीरगोवर्धनपुर में पर्यटन संबंधी सारे काम पूरे हो जाएंगे। प्रदेश और देश के लोगों को सदगुरु जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यहां हमने सदगुरु के पावन धाम में उनका दर्शन कर लंगर छका है और पूज्य संतों से मुलाकात की है। सीरगोवर्धनपुर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध थी, है और रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button