Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया तथा गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया तथा गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं। वाराणसी में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद राहत कार्य का निर्देश देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया के बाद गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बीते दिनों जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी बलिया के कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया तथा गाजीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ गहमर के गहमर इंटर कॉलेज राहत सामग्री बांटेंगे। इसके बाद उनका जिले के जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर के बाद बलिया के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद देवरिया रवाना होंगेइससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से मिर्जापुर, भदोही व चंदौली जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित मिर्जापुर हुआ है। वाराणसी में बड़ी आबादी इसकी चपेट में आई है। मीरजापुर में 141 गांव प्रभावित हैं, जिसमें आबादी ज्यादा प्रभावित हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कमांड कंट्रोल रूम का अच्छा उपयोग हुआ था। अब इसे बाढ़ राहत की सूचना के आदान-प्रदान में उपयोग कर सकते हैं। सभी चारों जिलों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि हर बाढ़ प्रभावित गांव के लिए अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें। राहत कार्य तत्काल उपलब्ध कराएं। बाढ़ क्षेत्रों में नावों की समुचित संख्या में व्यवस्था रखें। उत्तराखंड, राजस्थान, बुंदेलखंड क्षेत्र आदि में भारी वर्षा होती है, तो उसका प्रभाव गंगा नदी में आता है जो वाराणसी पर असर डालेगा। पूरे सितंबर तक बाढ़ के खतरे से अलर्ट रहें। इस दौरान राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले। जिन घरों में पानी भरा है, वहां खाना पैकेट, पेयजल व्यवस्था करें। जिन्हेंं जरूरत हो एलपीजी सिलेंडर भिजवाएमिर्जापुर में घटा गंगा नदी का जल स्तर, अभी भी खतरे के निशान के ऊपरगंगा नदी का जलस्तर मिर्जापुर में करीब एक सेंटीमीटर और घटा है। यहां पर गंगा नदी का जलस्तर कल से 28 सेमी घट चुका है। इसके बाद भी गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button