उत्तर प्रदेश

मेरठ : खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मकान की उड़ी छत

मेरठ जिले के सरधना नगर के मोहल्ला भाटवाड़ा की घटना

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना नगर के मोहल्ला भाटवाड़ा में रिक्शा चालक के घर खाना बनाते समय लगी आग को कारण घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट हो गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मेरठ के मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी दिनेश वर्मा पुत्र पितांबर घर में अकेला रहता है। रिक्शा चलाकर वह अपना पालन पोषण करता है। बताया गया कि दिनेश वर्मा की बेटियों की शादी हो चुकी है, जो अपने ससुराल में है पत्नी का देहांत हो चुका है, जिसके चलते वह अकेला ही घर में रहता है।

सोमवार की रात दिनेश वर्मा खाना बना रहा था। तभी गैस चूल्हे की आग सिलेंडर में लगे रेगुलेटर में पकड़ ली। दिनेश वर्मा ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट हो गया। गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट होने के कारण उसके मकान की छत भी उड़ गई। सिलेंडर के टुकड़े आसपास के इलाके में दूर-दूर तक जा गिरे। गैस सिलेंडर के धमाके से आसपास के मकान भी दहल गए और लोग दहशत में आ गए, लेकिन दिनेश सको सही सलामत देख लोगों की जान में जान आई। घटना के बाद मोहल्ले के लोग दिनेश के घर पहुंचे और मामूली रूप से झुलसे दिनेश वर्मा को उपचार के लिए ले गए।

रिपोर्ट- साजिद इदरीसी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button