उत्तर प्रदेशजुर्म

मेरठ : चुनावी रंजिश में एलानिया कत्ल, घर में घुसकर ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति को मारी गोली

चुनावी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

मेरठ में चुनावी रंजिश में एलानिया कत्ल से सनसनी फैल गई। पत्नी का ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरवाकर घर लौटे पति की रविवार को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हथियारों से लैस बदमाशों ने युवक के परिजनों पर भी जानलेवा हमला किया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के कुनकुरा गांव की है, जहां 28 साल के राहुल नाम का शख्स अपनी पत्नी को ग्राम पंचायत सदस्य बनवाने के लिए पर्चा भरवाने गया था ।घर वापस लौटने पर हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिजनों की मानें तो पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे अंकित ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर राहुल को गोली मार दी। इसके अलावा घर में मौजूद सदस्यों पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया। मृतक की मां की माने तो ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा भरने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। आरोपियों ने हत्या करने की पहले ही धमकी दी थी और पर्चा भरते ही उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से आक्रोशित परिजन थाने पर पहुंचे। परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। वहीं, परिजनों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने अब मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट-साजिद इदरीसी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button