Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशजुर्मराज्य

राजधानी लखनऊ में खाली प्लाट में पड़ा मिला एक युवक का सिर, इलाके में सनसनी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लखनऊ में गुड़ंबा के मोहम्मपुर खत्री इलाके में शनिवार सुबह खाली प्लाट में युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला।

DESK : लखनऊ में गुड़ंबा के मोहम्मपुर खत्री इलाके में शनिवार सुबह खाली प्लाट में युवक का सिर कटा शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के अनुसार जाहिरापुर मोहल्ले में खाली प्लाट हैं जहां युवक का शव मिला था। उनके मुताबिक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब है। शरीर पर गुलाबी रंग की शर्ट और काली जींस मौजूद थी। एडीसीपी ने बताया कि प्लाट में काफी झाड़ियां उगी हुईं हैं। उन्हीं के बीच शव पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि युवक की हत्या किसी और स्थान पर करने के बाद शव लाकर फेंका गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए डीसीआरबी से गुमशुदा लोगों की डिटेल जुटाई जा रही है। वहीं, मुख्य मार्गों से जाहिरापुर मोहल्ले तक पहुंचने के लिए आने वाले रास्तों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button