उत्तर प्रदेशजुर्म

रामपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में कई लोग हुए घायल

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रामपुर। उत्तर प्रदेश में इन दिनों आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को ना ही कानून का भय है और ना ही पुलिस का डर। कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर में उस समय देखने को मिला जब दो पक्षों के विवाद में कुछ लोगों द्वारा बिना किसी कानूनी खौफ के फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामपुर के शहजाद नगर थाना अंतर्गत ग्राम दुर्ग नगला में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए, जिसमें सबसे पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई और उसके बाद देखते ही देखते पूरा गांव गोलियों की गूंज से सहम गया। इस घटना के दौरान एक पक्ष द्वारा अपने विरोधी पक्ष पर असलहे से फायरिंग की गई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फायरिंग और मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों पक्ष के एक-एक गंभीर घायल को उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर संसार सिंह ने बताया कि आज दुर्ग नगला थाना शहजाद नगर में एक समुदाय के दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के लोगों में मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button