Top Newsबिहार

पूर्व विधायक भरत सिंह का दावा, बिहार में जल्द ही कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका

रत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार बाहरी लोगों को टिकट दिया गया है

बिहार में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नही उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी और 11 विधायक पार्टी छोड़ देंगे। हालांकि,  कांग्रेस आलाकमान ने भरत सिंह के इस बयान को खारिज कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार बाहरी लोगों को टिकट दिया गया है। वो पार्टी के नेता नहीं थे। इनमें से 11 उम्मीदवार जीतकर विधायक गए हैं, जिन्हें पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। भरत सिंह की माने तो ये सभी भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू से प्रभावित हैं, जो इन दिनों अपना संख्या बल बढ़ाने में जुटे हैं। यह जल्द ही पार्टी छोड़ने वाले हैं।

Leave a Reply

Back to top button