Breaking NewsTop Newsराज्य

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने पहुंचे CM योगी…कहा आप ही है.

NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है...

DESK : भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से 11 अकबर रोड पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि अगर द्रौपदी मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने के साथ देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button