Home Breaking News लंच ब्रेक के बाद फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, दूसरे दौर की पूछताछ जारी…
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

लंच ब्रेक के बाद फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, दूसरे दौर की पूछताछ जारी…

Share
Share

desk : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी द्वारा उनसे करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। पहले दौर की पूछताछ के बाद लंच ब्रेक में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने गंगा राम अस्पताल गए जहां वे भर्ती हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 11.10 बजे एपेजी अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे थे और करीब ढाई बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। इसके अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करीब एक किलोमीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ हल्लाबोल कर रहे हैं।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हम सत्याग्रह कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड के झूठे मामले में कोई सार नहीं। सोनिया-राहुल गांधी को परेशान करने के लिए उन्हें ईडी ऑफिस बुलाया जाता है। अगर वे कुछ कहना चाहते हैं, तो उनके वकीलों के माध्यम से किया जा सकता है। लेकिन उन्हें 4 घंटे बैठाना और उन्हें प्रताड़ित करना राजनीतिक प्रतिशोध है। यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीति है। हम इसकी निंदा करते हैं… अगर इस मामले में कोई कानूनी बात होती तो (कार्रवाई के लिए) 8 साल नहीं लगते। लोगों को परेशान करने का उनका यह तरीका है, लेकिन हम नहीं डरेंगे। हम लड़ते रहेंगे- वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...