Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने के बड़े जतन में जुटीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तो उनकी टीम के लोग ही पीछे करने में लगे हैं। लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लखनऊ के हुसैनगंज थाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लखनऊ के हुसैनगंज थाना में इन सभी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लखनऊ के प्रशांत कुमार सिंह ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले बीते वर्ष मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप था कि कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दी गई सौ बसों की लिस्ट में शामिल कुछ वाहनों के नंबर दो पहिया, तिपहिया वाहनों तथा कारों के तौर पर दर्ज थे। जिन हजार बसों की सूची सौंपी गयी थी, उनमें 79 पूरी तरह से अनफिट थीं। 279 बसों का फिटनेस और बीमा संबंधी प्रपत्र एक्सपायर हो चुका था। सौ बसें ऐसी हैं, जिनके नम्बर एम्बुलेंस, तिपहिया वाहन, आटो रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों के नाम पर दर्ज थे। 70 बसों का कोई रिकॉर्ड नहीं था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button