Breaking NewsTop Newsराज्य

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बल्ले बल्ले, त्रिपुरा में तीन सीटों पर हुई जीत…

त्रिपुरा की बारदोवाली सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम डॉ. माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं।

DESK. त्रिपुरा की बारदोवाली सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम डॉ. माणिक साहा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 6,104 वोट से हराया। माणिक साहा को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। दरअसल, त्रिपुरा में बीजेपी के तीन विधायकों के इस्तीफे और सीपीएम विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ के निधन के बाद यहां की 4 सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। त्रिपुरा की बारदोवली विधानसभा सीट पर 23 जून को मतदान हुआ था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

त्रिपुरा की सुरमा विधानसभा सीट बीजेपी ने जीत ली है। यहां से बीजेपी के स्वप्न दास पॉल विजयी हुए हैं। बता दें कि इस सीट से आशीष दास ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के साथ मतभेदों के चलते भाजपा और विधानसभा सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद से ही ये सीट खाली थी। यहां से CPI(M) से अंजन दास, AITC से अर्जुन नामसुद्रा और IND से बाबूराम सतनामी चुनाव मैदान में थे

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बिप्लब देब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक सिन्हा को शिकस्त दी. अगरतला सीट भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन के इसी साल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल होने की वजह से खाली हो गई थी

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

त्रिपुरा की जुबराजनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मलिन देबनाथ चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की सुष्मिता देबनाथ को हरा दिया है। बता दें कि जुबराजनगर सीट यहां के विधायक के इसी साल फरवरी में निधन हो जाने की वजह से खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिलने से प्रदेश में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है. खासकर त्रिपुरा की भाजपा सरकार अब स्थिर रहेगी और सरकार के पास बहुमत को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. वहीं सीएम मणिक साहा के चुनाव जीतने से उनके भी सीएम पद पर बने रहने को लेकर उभरी चिंताएं दूर हो गई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button