Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

बजट की तैयारियां तेज, केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ की बैठक   

एक फरवरी 2021 को पेश होगा आम बजट 2021

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ आगामी बजट 2021-22 के लिए पूर्व-बजट बैठक आयोजित की।

बता दें कि एक फरवरी 2021 को आम बजट 2021 पेश होगा। इसके लिए प्रति वर्ष विभिन्न हितधारकों के साथ मीटिंग की जाती हैं। इसमें आगामी बजट के लिए सुझाव लिए जाते हैं।

“>

इस साल कोरोना वायरस महामारी से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में बजट का महत्व और भी बढ़ गया है। सरकार ने आम लोगों से भी बजट 2021 के लिए सुझाव मांगे थे। इसके साथ ही बजट 2021-22 की चर्चाओं में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने MyGov प्लेटफॉर्म पर सुविधा दी हुई थी।

Leave a Reply

Back to top button