Breaking NewsTop Newsखेल-कूददिल्लीपंजाब

सांसद हरभजन सिंह का एलान, की अपनी सैलरी बेटियों की पढ़ाई के लिए दान देंगे।

DESK : क्रिकेटर से बने सांसद हरभजन सिंह की अपनी सैलरी बेटियों की पढ़ाई और किसानो सामाजिक कार्यों के लिए देने का ऐलान किया है. हरभजन सिंह अब राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने पंजाब से राज्यसभा की सीट जीती है। इस बीच उन्होंने किसानों के लिए नयी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी राज्यसभा सदस्य की सैलरी किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कार्यों के लिए देने का ऐलान कर दिया है। ट्विट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा है की बतौर राज्यसभा सदस्य, मैं किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों के लिए अपनी राज्यसभा की सैलेरी देना चाहता हूं।. मैं अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहता हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा, जो मैं कर सकता हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताते चलें की हरभजन का क्रिकेटिंग करियर 23 साल का रहा है। फिलहाल वे IPL 2022 सीजन में कमेंट्री कर रहे हैं। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अपने करियर में 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे। उन्होंने 2011 के विश्व कप में 9 विकेट हासिल किए थे और 2007 टी-20 विश्व कप में 7 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। IPL में भी हरभजन सिंह ने 163 मैच खेले हैं। पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन ने अपने शानदार करियर के दौरान 103 टेस्ट में 417 विकेट और 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट लिए। इनके अलावा उनके नाम 28 टी 20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट भी दर्ज हैं। भज्जी ने IPL में भी 163 मैच खेले, जिसमें 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेली।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्हें आये दिन पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धूके साथ देखा जाने लगा। कयास लगाए जा रहे थे कि भज्जी जल्द ही कांग्रेस या फिर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। बताया जाता है कि भज्जी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी हैं। अब आम आदमी पार्टी से वे पंजाब से राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button