Breaking NewsTop NewsUncategorized
Trending

साल भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा,धनतेरस पर जरूर करें इन चीजों की खरीदारी

साल भर बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा,धनतेरस पर जरूर करें इन चीजों की खरीदारी

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं, इस बार धनतेरस पर्व 2 नवंबर का है। इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी की जाए तो साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। ज्योतिषाचार्य  इस बार धनतेरस में इन्हीं कुछ विशेष चीजों को खरीदने की सलाह दे रहे हैं।धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदें और इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने के बाद माथे पर लगाए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके बाद धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के पदचिन्ह भी जरूर खरीदें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

माना जाता है कि पदचिन्ह लाने से मां लक्ष्मी आमंत्रित करने का निमंत्रण होता है, और वह घर में वास करती हैं। धनतेरस से ही घर में दीपक जलाने की परंपरा भी शुरू हो जाती है। इस दिन एक दीपक में तेल भरकर रात में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाए। लेकिन ध्यान रहे के जलाने के बाद इसे पीछे मुडकर न देखे। यह दीपक अकाल मृत्यु से बचाकर स्वजनों की रक्षा करता हैं, और निरोगी रखता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन साबूत धनिया भी जरूर खरीदें। इसे मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ ही घी का दीपक भी जलाए। इसके बाद इस धनिए को प्रसाद के रुप में ग्रहण करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए यह कार्य करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button